भीषण बिजली संकट से जुझेगा मुंबई

admin
By admin
2 Min Read

Mumbai| पूरे भारत मे कल से लेकर आज तक भारत यूनियन ट्रेड की ओर से बन्द किया गया है। इस भारत बन्द ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। लेकिन अब इसी बीच मुंबई में बिजली संकट की गाज गिरी है। क्योंक बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में हड़ताल करने का ऐलान किया है।

 

बता दें कर्मचारियों की इस घोषणा के बाद राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कर्मचारियों से एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार निजीकरण नहीं करेगी। मंत्री ने आज यूनियन नेताओं के साथ बैठक की योजना बनाई थी लेकिन इस हड़ताल के चलते यह बैठक स्थगित कर दी गई है। बता दें यूनियन कर्मचारियों ने मेस्मा लगाने की घोषणा की है। 
बता दें कल निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल हुई थी। इसका सवार्धिक प्रभाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला। हालांकि मुंबई में इस हड़ताल को कोई खास प्रभाव नहीं देंखने को मिला। लेकिन आज की हड़ताल मुंबई को प्रभावित कर सकती है और इससे आज मुंबई वासियो को बिजली के संकट से जूझना पड़ सकता है। हालांकि बिजली मंत्री राउत ने हड़ताल कर रहे कर्मियों के साथ डिजिटल माध्यम से एक बैठक की और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी निगम का निजीकरण नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *