मुस्लिम ने किया था रानी लक्ष्मी बाई का अंतिम संस्कार, अंग्रेज करना चाहते थे यह काम

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति- रानी लक्ष्मीबाई का नाम भारत में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने आपने पराक्रम से अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया और अपनी तलवार के आगे सभी को धराशायी किया। देश के लिए रानी लक्ष्मी बाई ने मुस्कुराते हुए आपने प्राण न्योछावर कर दिए। कहते हैं 1857 की क्रांति में महारानी लक्ष्मी बाई ने वीरगति को प्राप्त होने से पूर्व तक संघर्ष किया। आज लोग लक्ष्मी बाई के शौर्य को याद करते हैं तो गर्व से फूले नहीं समाते हैं। वही क्या आपको पता है कि जब लक्ष्मी बाई की मृत्यु हुई तो उनका अंतिम संस्कार एक मुसलमान ने किया था। 

1857 की क्रांति का दौर चल रहा था। हर तरफ खून की नदियां बह रही थीं। महारानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजो से जमकर युद्ध किया और वीरगति को प्राप्त हो गई। जब लक्ष्मी बाई की मृत्यु हुई तो पूरा देश दुःख से कराह उठा। वही अंग्रेज महारानी लक्ष्मी बाई के शव के साथ अभद्रता करना चाहते थे। लेकिन जब यह बात रानी के समर्थकों को पता चली तो वह दुःख से व्याकुल हो उठे। सम्पूर्ण समाज में अंग्रेजों के विरोध में गुस्सा उमड़ आया। 

अंग्रेजो के खिलाफ महारानी लक्ष्मी बाई के मुँह बोले भाई अली बहादुर द्वितीय ने विद्रोह छेड़ दिया। उन्होंने अपनी रियायत खो दी और रानी लक्ष्मी बाई का शव प्राप्त किया। शव प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपनी बहन का अंतिम संस्कार बड़े विधि-विधान के साथ किया। 
 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *