भारत मे मुस्लिम सबसे पिछड़े उनको किया जा रहा है नजरअंदाज: ओवैसी

admin
By admin
2 Min Read

Aiiam: हैदराबाद में आयोजित एक।जलसा कार्यक्रम में एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने कहा, भारत मे अगर सबसे ज्यादा किसी का अपमान किया जाता है तो वह मुसलमान हैं। देश मे गौ रक्षकों को जो आजादी दी गई है वह उन्हें नही मिलनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लाल किले के भाषण में मजलूमों का मुद्दा उठाएंगे और उनका जिक्र करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, देश की आजादी में मुस्लिम का संघर्ष रहा है। मुसलमान ने आजादी में अन्य लोगो की तरह बराबरी का योगदान दिया। आज हम आजादी का जश्न भी एक साथ मिलकर मना रहे हैं। लेकिन आज भी हमारा देश गरीबी की गोद मे बैठा हुआ है। किसानों की आय कम है। गरीबी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने आगे कहा, आजादी का यह मतलब बिल्कुल भी नही है कि गो रक्षक को कुछ की करने के लिए आजादी मिल गई है। आज देश में मुस्लिम सबसे पिछड़ा वर्ग है। सरकार को उनपर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। चीन ने हमारे देश की 100 sq फीट जमीन पर अपना कब्जा कर लिया है। कोई उसके खिलाफ आवाज उठाने वाला नहीं है।
एक तरह हम आजादी का 75 वां उत्सव मना रहे हैं। वही कुछ लोग चाहते हैं कि वह उस इतिहास को खत्म कर दे जो आजादी में मुस्लिम समाज के योगदान को बताता है। यह लोग इतिहास को विकृत करना चाहते हैं। यह आजादी के दौर से मुसलमान की भूमिका को मिटाना चाहते हैं यह चाहते है मुस्लिम को नजरअंदाज किया जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *