[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नड्डा का राहुल पर हमला ‘अभिनंदन मामले’ पर पाकिस्तान के बयान पर..
राष्ट्रीय

नड्डा का राहुल पर हमला ‘अभिनंदन मामले’ पर पाकिस्तान के बयान पर..

admin
Last updated: April 17, 2026 1:38 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नयी दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सशस्त्र बलों का ‘‘मजाक’’ उड़ाने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला और एक कथित का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा जिसमें एक पाकिस्तानी सांसद कह रहे हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को इस्लामाबाद ने इसलिए रिहा किया क्योंकि उसे भारत के हमले का डर सता रहा था। नड्डा एक पाकिस्तान सांसद यह कहते सुने जा रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल बाजवा की उपस्थिति में हुई एक बैठक में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि अभिनंदन को रिहा नहीं किया गया तो ‘‘हिन्दुस्तान नौ बजे रात को पाकिस्तान पर हमला कर रहा है’’। वर्ष 2019 में भारत द्वारा बालाकोट में किए गए हवाई हमले के बाद एक हवाई युद्ध के क्रम में अभिनंदन पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। वीडियो में पाकिस्तानी सांसद कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अभिनंदन की क्या बात करते हैं। मुझे याद है शाह महमूद कुरैशी साहब उस मीटिंग में थे।

प्रधानमंत्री साहब ने उसमें आने से इंकार कर दिया, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ तशरीफ लाए। पैर कांप रहे थे, पसीने माथे पर थे और हमसे फॉरेन मिनिस्टर शाह महमूद साहब ने कहा कि खुदा के वास्ते अब इसको वापिस जाने दें क्योंकि नौ बजे रात को हिन्दुस्तान पाकिस्तान पर हमला कर रहा है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के युवराज ना तो हमारी सेना, ना हमारी सरकार और ना ही हमारे नागरिकों पर विश्वास करते हैं। उनके लिए उनके ‘सबसे विश्वसनीय देश’ पाकिस्तान की तरफ से पेश है। उम्मीद है कि अब उन्हें समझ आएगा।’’ कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपना पूरा चुनावी अभियान हमारे सशस्त्र बलों को कमजोर करने के इर्दगिर्द रखा। उसने सशस्त्र बलों का मजाक उड़ाया, उनके शौर्य पर सवाल उठाया और हर वह दांव चला ताकि भारत को राफेल विमान न मिल सके। देश के लोगों ने ऐसी राजनीति को नकार दिया और कांग्रेस को सजा दी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article प्रति दस लाख आबादी पर कोरोना से मौतें भारत में सबसे कम
Next Article जल्द लॉन्च हो सकती है कोरोना की वैक्सीन, मॉडर्ना इंक ने दिया ये बड़े संदेश

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?