UAE में बदला नाम, अब ये शहर होगा हिंद सिटी

डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एवं दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने रविवार को अल मिनहद जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों का नाम बदलकर ‘हिंद शहर’ रख दिया है।
अमीरात की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने यह जानकारी दुनिया को दी है।
शहर को चार क्षेत्रों में बांटा गया है और इसमें संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों के घर भी हैं। डब्ल्यूएएम ने यह बताया कि, ‘शहर में चार क्षेत्र – हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4 – शामिल हैं और यह 83.9 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।’ वहीं हिंद शहर अमीरात रोड, दुबई अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड जैसे प्रमुख सड़कों से जुड़ा हुआ भी है।
बता दें दुबई शासक के निर्देशों के अनुसार अल मिनहद क्षेत्र और उसके पड़ोसी क्षेत्रों का नाम बदलकर ‘हिंद शहर’ कर दिया गया है वहीं यह पहली बार नहीं है जब दुबई में किसी जगह का नाम बदला गया हो। इससे पहले भी 2010 में, संयुक्त अरब अमीरात के तत्कालीन राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर बुर्ज दुबई का नाम बदलकर बुर्ज खलीफा भी कर दिया गया था।
13 मई, 2022 को उनका निधन हो गया था और शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, जिन्होंने अल मिनहद जिले का नाम बदलकर ‘हिंद शहर’ कर दिया, वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री होने के साथ-साथ दुबई के शासक भी रहे हैं। साथ ही वह संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के तीसरे बेटे भी हैं।
2006 में अपने भाई मकतूम की मृत्यु के बाद, मोहम्मद ने देश के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक के रूप में पदभार को संभाला था। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img