केरल में खेत में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु

admin
By admin
1 Min Read

केरल के पठानमथिट्टा जिले में टैपिओका के खेत में गुरुवार को एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। कवियूर के पास रहने वाले मनोज और उसके परिवार को आज सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज टैपिओका के खेत से आ रही थी। मनोज खेत में गया।

मनोज ने कहा, मैंने बच्चे को उठाया और स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित किया। नवजात शिशु को कोई छोड़ गया था। बच्चा एक या दो दिन का लग रहा था। जल्द ही पुलिस पहुंची और बच्चे को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।फिलहाल, बच्चे की देखभाल बाल कल्याण समिति कर रही है। इस बीच, स्थानीय पुलिस ने नवजात के माता-पिता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *