NIRABHAYA CASE: आज दोषियों की फांसी तारीख तय होगी पटियाला हाउस कोर्ट में

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज निर्भया रेप और मर्डर केस के चारों दोषियों को फांसी की तारीख तय करने को लेकर सुनवाई होगी। वहीं केन्द्र सरकार की ओर से चारों को एक -एक करके फांसी देने की याचिका अब सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। क्योंकि हाई कोर्ट ने ये याचिका रद्द कर दी थी। इसके खिलाफ केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

वहीं पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को निर्भया दुष्कर्म व हत्या मामले में चारो दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने को लेकर दाखिल याचिका पर उनसे (दोषियों से) जवाब मांगा है। पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेद्र राणा ने तिहाड़ जले अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर दोषियों से जवाब मांगा, जिसमें दोषियों को फांसी देने के लिए तिथि मुकर्रर करने की मांग की गई है।

अधिकारियों ने अदालत को यह भी बताया कि मौत की सजा पाए चार दोषियों में से तीन ने अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर लिया है। दोषियों में से एक अक्षय की दया याचिका बुधवार को राष्ट्रपति ने खारिज कर दी, जिसके बाद तिहाड़ प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

अक्षय, मुकेश और विनय अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर चुके हैं। चौथे दोषी पवन ने अभी तक क्यूरेटिव और दया याचिका के अधिकार का प्रयोग नहीं किया है, जोकि उनके लिए अंतिम न्यायिक और संवैधानिक अधिकार है।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *