[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आज पटियाला हाउस कोर्ट जाएंगे निर्भया गैंगरेप के दोषी फांसी रुकवाने के लिए , जल्लाद पवन देगा डमी को फांसी
राष्ट्रीय

आज पटियाला हाउस कोर्ट जाएंगे निर्भया गैंगरेप के दोषी फांसी रुकवाने के लिए , जल्लाद पवन देगा डमी को फांसी

admin
Last updated: April 17, 2026 3:04 pm
admin
Share
SHARE

आज पटियाला हाउस कोर्ट जाएंगे निर्भया गैंगरेप के दोषी फांसी रुकवाने के लिए , जल्लाद पवन देगा डमी को फांसी

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप के दोषियों में से हाईकोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट में याचिकाएं लंबित होने को आधार बनाकर फांसी का आदेश स्थगित करवाने के लिए आज फिर पटियाला हाउस कोर्ट जाएंगे। पटियाला हाऊस कोर्ट में आवेदन में आरोप लगाया गया है कि तिहाड़ अधिकारियों को पवन और अक्षय को दोषी ठहराने के लिए क्यूरेटिव और दया याचिका दायर करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जारी करना बाकी है।

आपको बताते जाए कि इससे पहले भी पटियाला हाउस कोर्ट कानूनी विकल्पों के आधार पर तीन अलग-अलग डेथ वारंट स्थगित कर दिया है। निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने बताया कि याचिकाएं लंबित होने की स्थिति में पटियाला हाउस कोर्ट में फांसी को कानूनी तौर स्थगित किया जाना चाहिए।

जल्लाद पवन आज देगा डमी को फांसी…
निर्भया के दोषियों की फांसी लगाने को लेकर तीन दिन बचे हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें फांसी के तख्ते पर लटकाने की प्रक्रिया एक बार फिर से तेज कर दी है। मंगलवार को जल्लाद पवन डमी को फांसी देगा। इसे लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारी फांसीघर का मुआयना करने पहुंचे थे।

उनके साथ जेल के अधिकारी भी थे। इस दौरान फांसीघर की सफाई के साथ प्लेटफार्म का भी निरीक्षण किया गया था। अधिकारी करीब एक घंटे तक फांसीघर का मुआयना करते रहे।
जेल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आज दोपहर तक जल्लाद पवन भी तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा। इस बार जल्लाद को तीन दिन पहले तिहाड़ जेल बुला लिया गया है। वह दो दिन तक फांसी का ट्रायल करेगा। फांसी के दिन किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए यह किया जा रहा है। फांसीघर का मुआयना करने के दौरान जेल अधिकारियों ने बक्सर से से आई फंदे की रस्सी की भी जांच की। रस्सियों को एक बॉक्स में रखा गया है। इससे पहले ट्रायल के दौरान इन रस्सियों को मुलायम रखने के लिए मक्खन और केले का लेप भी चढ़ा दिया गया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा, कोई योजना नहीं 2000 रुपए के नोट को वापस लेने की
Next Article कोरोनावायरस के बारे में PM नरेंद्र मोदी ने सांसदों को जागरूकता फैलाने को कहा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?