कश्मीर फाइल्स पर बोले नितिन गडकरी फ़िल्म दिखा रही असली इतिहास

admin
By admin
1 Min Read

दिल्ली| फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर जारी बयान बाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग इसकी सराहना और आलोचना करने से कतई नहीं चूक रहे हैं। अब इस फ़िल्म को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स घाटी के असली सच को दर्शाती है।

बता दे नितिन गडकरी ने यह बयान इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में कलाकारों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा यह कार्यक्रम में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। गडकरी की उपस्थिति में ‘ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा’ (जीकेपीडी) ने फ़िल्म के कलाकारों को सम्मानित किया। वही नितिन गडकरी ने कश्मीरी पंडितों को एक महान समृद्ध इतिहास बताया।
उन्होंने कश्मीरी पंडितों के साथ हुए निर्मम व्यवहार नरसंहार का जिक्र किया और कहा कि घाटी में उनके साथ जो हुआ उसे नकारा नहीं जा सकता। आज तक लोगो ने उनके इतिहास पर गौर नहीं किया विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों के दर्द को उजागर कर एक ऐसा इतिहास सामने ला कर रख दिया है। जिसे जानना अत्यधिक आवश्यक था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *