डेस्क। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर विपक्ष लगातार गद्दी छोड़ने का दबाव बना रहा है लेकिन इमरान खान का रवैया कुछ और ही कहानी कह रहा है। पाक सेना प्रमुख भी इमरान से नाराज हैं और OIC की बैठक के बाद इस्तीफा देना की बात पर जोर देते नजर आए हैं। अब पीएम के इस्तीफे का मामला संसद पर पूर्णता निर्भर करता है क्योंकि पाक की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर ही फैसला अटका हुआ है।
पकिस्तान की विपक्षी पार्टियां संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश पर स्पीकर की मंजूरी के इंतेज़ार कर रहीं हैं। इमरान के लिए चिंता की बात यह है कि उनकी खुद की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के भी कई नेता उनके खिलाफ हो गए हैं और विपक्षी दलों के साथ हाथ मिला चुके हैं। ऊपरी परिदृश्य को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अविश्वास प्रस्ताव आते ही मिनटों में इमरान की सरकार गिर जाएगी।
