अब 65 से ज्यादा उम्र वाले नहीं कर सकते हज यात्रा

0
17

डेस्क। हज को लेकर सऊदी अरब सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। बता दें कि 2022 में होने वाली हज यात्रा को कुछ नियमों के साथ मंजूरी दे दी गई है। बीते सालों के मुकाबले इस साल कोरोना के प्रतिबंधों में ढील देते हुए यात्रियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। इस बार हज यात्रा की इच्छा रखने वाले 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों पर सऊदी अरब सरकार ने यात्रा करने से प्रतिबंध लगा दिया है।

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की ओर से दिशा निर्देश जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है कि  2022 हज यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या 10 लाख रखी गई है जबकि यह पिछले साल कुल 60 हजार थी।

साथ ही मंत्रालय से ये भी पता चला है कि हर देश के नागरिकों की प्राथमिकता से जुड़ी जानकारी जल्द दी जाएगी।