अब चीजें बर्दाश्त के बाहर हैं, डिम्पल के खिलाफ नहीं बर्दाश्त करेंगे एक भी अपशब्द- शिवपाल सिंह यादव

admin
By admin
1 Min Read

उत्तरप्रदेश– उत्तरप्रदेश में सपा- भाजपा के मध्य सियासी घमासान जारी है। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा के खिलाफ हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे और डिंपल यादव के खिलाफ एक भी आपत्तिजनक शब्द नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, भाजपा नेताओं द्वारा जो डिम्पल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। वह बर्दाश्त के बाहर है। अब स्थिति बेकाबू होती जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव का यह बयान तब सामने आया है। जब उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ BJP और मुख्य विपक्षी दल सपा के बीच सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करवाया है।

2024 चुनाव पर क्या बोले शिवपाल-

शिवपाल सिंह यादव ने कहा साल 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। सरकार की नीतियों की वजह से जनता तहिमाम कर रही है। प्रदेश में अपराध तीव्र गति से बढ़ता जा रहा है। भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं और महंगाई आसमान पर पहुंच गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *