2024 में चौकीदार सग दिखेंगे ओम प्रकाश राजभर

admin
By admin
2 Min Read

उत्तरप्रदेश:- उत्तरप्रदेश उपचुनाव में सपा को मिली करारी हार के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुलहदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर में शाब्दिक युद्ध जारी है। अभी हाल ही में जब ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को एसी से बाहर निकलने की सलाह दी तो अखिलेश ने उनपर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें किसी की सलाह की आवश्यकता नही है। 

वही अब ओम प्रकाश राजभर ने एक टीवी चैनल से बात चीत के दौरान ऐसे संकेत दिये हैं कि उसे सुनकर सभी दंग रह गए। वैसे तो दल बदलना राजनीति में आम बात है लेकिन विरोध जब अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ जाने के संकेत दे तो यह विपक्ष के लिए बड़ा संकट बन जाता है। ओपी राजभर ने संकेत दिया कि वह 2024 चुनाव में भाजपा के साथ हो सकते हैं। 
उन्होंने पत्रकार द्वारा पूंछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं यह 2019 से सुन रहा हूँ। जब अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव योगी से गुफ्तगू करते थे तब आप लोग सवाल नही करते थे। जब मुलायम सिंह, सोनिया गांधी, मायावती नरेंद्र मोदी से मिलने जाती है तो सन्नाटा छाया रहता है लेकिन जब ओपी राजभर उनसे मिलने जाते हैं तो तूफान उठ जाता है। वही सपा गठबंधन पर ओपी बोले हनारा गठबंधन आगे भी बना रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *