ऑपरेशन खड्गशक्ति: दुश्मन थर्राया भारतीय सेना के पराक्रम से

0
17

[object Promise]

बीकानेर। रेतीले धोरों में सर्दी और कोहरे में युद्ध के दौरान दुश्मन को धूल किस तरह धूल चटाई जाए इसका भारतीय सेना ने अभ्यास किया। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहाे इस युद्धाभ्यास में करीब 20 हजार सैनिक भाग ले रहे हैं। युद्ध के दौरान सैनिक मौसम के अनुसार खुद को तैयार करने और युद्ध कौशल को परख रहे है।

युद्धाभ्यास में सेना 400 टैंक का उपयोग कर रही है। इसके साथ ही 20 हजार सैनिक कड़कड़ाती सर्दी में युद्ध कौशल के लिए खुद को तैयार कर रहे है। वहीं अम्बाला स्थित 2 स्ट्राइक कोर के सैनिक युद्धाभ्यास में शामिल हुए है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज एशिया की सबसे बड़ी सैन्य फील्ड फायरिंग रेंज है। 20 दिन तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में सेना कई तरह के हथियारों को प्रयोग में ला रही है।

इसके साथ ही 16 जनवरी से भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ का ऑपरेशन सर्द हवा शुरू हो चुका है। ये 30 जनवरी को समाप्त होगा। प्रदेश से सटे पाकिस्तान से लगती 1037 किमी बॉर्डर पर जवानों के साथ अफसर भी दिन रात निगरानी कर रहे हैं।

[object Promise]