विपक्ष का तंज…देश में फिल्में टैक्स फ्री और भूख मिटाने वाले सिलिंडर पर टैक्स बढ़ता जा रहा

0
10

डेस्क। पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष एकजुट होकर सरकार को कड़घरे में ले रहा हैं। कोई इसको चुनाव जाते ही असली चेहरा सामने आता करार दे रहा है। तो कोई इसे जनता के साथ नाइंसाफी और अमानवीय क्रूरता बता रहा है। 

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा,“जनलूट योजना” जारी है! पेट्रोल डीज़ल के दाम 80 पैसा और बढ़े, 2 दिन में ₹1.60/लीटर की जनता को “चपत”। गेहूँ की कटाई में किसान को लूटने का यही मौक़ा है। मध्यम वर्ग-नौकरी पेशा को तो रोज़ लूटना अब सरकार का “धर्म” है। विरोध हुआ तो “फ़िल्म” दिखा देंगे, धर्म-जाति के पीछे छुपा देंगे। 

राहुल गांधी ने लिखा गैस, डीज़ल और पेट्रोल के दामों पर लगा ‘Lockdown’ हट गया है। अब सरकार लगातार क़ीमतों का ‘Vikas’ करेगी। महंगाई की महामारी के बारे में प्रधानमंत्री जी से पूछिए, तो वो कहेंगे #ThaliBajao

मल्लिकार्जुन खरगे ने व्यंग्यात्मक रूप के सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा, देश के अधिकांश हिस्सों में ₹1000 प्रति एलपीजी सिलेंडर के अपने ‘लक्ष्य’ को प्राप्त करने के लिए पीएम मोदी जी को बधाई। अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी दैनिक ‘विकास’ होगा।  मोदी सरकार के तहत एकमात्र सस्ती चीजें सांप्रदायिकता और नफरत हैं।  बाकी सब महंगा है।

टीएमसी से संकेत गोखले ने लिखा, आज मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। डीलर कमीशन और जीएसटी के साथ, एक सिलेंडर की कीमत अब 1000 होगी। महज 10 दिनों में केरोसिन के दाम दोगुने हो गए।  संसद में पूछे जाने पर सरकार घबरा जाती है। भारत में नफरत वाली फिल्में टैक्स फ्री होती हैं जबकि गरीबों की भूख पर टैक्स लगता है।