India:- भारत मे हिन्दू मुस्लिम विवाद उफनता जा रहा है विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। वही अगर हम बात एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी की करे तो यह लगातार केंद्र सरकार को इस माहौल के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है। वही बीजेपी लगातार यह आरोप लगा रही है कि ओवैसी देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
वही अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने असुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए उनके लिए औरंगजेब की औलाद जैसे शब्दों का उपयोग किया है। उन्होंने कहा औरंगजेब की गलतियों को यदि ओवैसी निशानी समझते हैं तो इसका मतलब साफ है कि वह खुद को औरंगजेब की औलाद समझते हैं क्योंकि इतिहास औरंगजेब को हिंसक सम्राट के रूप में जानता है जिसने हिंदुओं के मंदिरों को तोड़कर मस्जिद का निर्माण करवाया।
मनोज तिवारी ने आगे जमीयत उलेमा ए हिन्द के बयान पर कहा यह बेहतर है कि तुम खुद को भारत का नागरिक समझते हो और कोई भी ऐसा नहीं है जो आपको देश छोड़ने के लिए कह रहा है। क्योंकि यह देश आपका भी है और हमारा भी। जानकारी के लिए बता दें उलेमा ने हाल ही में बयान दिया था कि यदि कोई उनसे भारत छोड़ने को कहता है तो यह गलत है वह भी भारत के नागरिक हैं और जो यह इच्छा रखता है वह स्वयं भारत छोड़ दे।
वही अगर आपका यह मानना है कि आप भारत के नागरिक हैं तो आप औरंगजेब के समर्थक तो नहीं हो सकते क्योंकि औरंगजेब ने भारत की निशानियों को तोड़ा था। वही अगर बात काशी ने चल रहे विवाद की है तो मस्जिद का मसला कानूनी कार्यवाही के तहत सुलझ जाएगा। इसलिए कानून और संविधान के तहत हो रही कार्यवाही पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। मेरा मुस्लिम बन्धुओ से निवेदन है कि वह संविधान और कानून का साथ दें क्योंकि यह देश उनका भी है और हमारा भी ।
