ओवैसी बोले एक दिन जरूर हारेगी भाजपा

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। बीते दिनों देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए, जिसमें से 4 राज्यों में बीजेपी और एक राज्य में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को भारी मतों के साथ प्रचंड जीत मिली है। 

इस बार यूपी का चुनाव जीतना विवादों से घिरा नज़र आया उतना ही दिलचस्प भी रहा। इस बार यूपी चुनावों में कई अन्य प्रदेशों की राजनीतिक पार्टियों और छोटे दलों ने हिस्सा लिया। इस बार यूपी के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी यूपी के चुनावी कुरुक्षेत्र में थी। हालांकि ओवैसी की पार्टी को यूपी चुनाव में सफलता नहीं मिली है, सीटों पर उनके उम्मीदवारों ने ठीक-ठाक वोट प्राप्त किए हैं, लेकिन जीत के आस पास भी पार्टी नहीं नज़र आ रही। 

अभी चुनावी आग थमी नहीं थी कि असदुद्दीन ओवैसी कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब मुद्दे को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान एंकर ने उनसे यूपी चुनावो को लेकर सवाल पूछ लिया; एंकर ने ओवैसी से पूछा कि कोई बीजेपी को हरा नहीं पा रहा है। आप हो, अखिलेश हो या कोई भी हो जो मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करते हैं। 

असदुद्दीन ओवैसी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, आज से 50-100 साल बाद जब तारीख लिखी जाएगी। तो तारीख लिखने वाला कहेगा कि ऐसे चंद पागल तथा बहादुर लोग थे जो 300 सांसद रखने वाली सरकार से लड़ते थे और सच्चाई को बयां करते थे। ताकि सच और झूठ में फर्क सामने लाया  जा सके।”

आगे असदुद्दीन ओवैसी बोले, “मैंने पहले ही कहा था कि अखिलेश यादव बीजेपी को हरा नहीं सकते। वह जमीन से जुड़े हुए नहीं हैं। अखिलेश यादव सिर्फ 2 महीने की राजनीति करते हैं। 365 दिन वाली राजनीति करने का स्टैमिना अखिलेश यादव के अंदर है ही नहीं। 

भाजपा की जीत के सवाल पर ओवैसी ने जवाब दिया कि, “जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी, उस समय भी यही सवाल करते थे कि इंडिया इज इंदिरा ,इंदिरा इज इंडिया, लेकिन इंदिरा गांधी को भी हारना ही पड़ा। अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था शाइनिंग इंडिया लेकिन उनको भी हारना पड़ गया। पॉवर हमेशा किसी एक के पास नहीं रहती। बीजेपी हारेगी जरूर, एक दिन देश की जनता उन्हें भी हराएगी और सत्ता से हटाएगी।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *