पाकिस्तान: पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान से लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर के लापता होने से पाकिस्तान का पूरा प्रशासन चौकन्ना हो गया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस सम्बंध में तत्काल पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने बातचीत की है। पाकिस्तान के इस हेलीकॉप्टर का कल रात एयर क्राफ्ट से सम्बंध टूट गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की सेना का यह हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम कर रहा था। हेलीकॉप्टर में सेना के 6 अधिकारी भी थी। पाकिस्तान ने अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है और तत्काल उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने की बात कही है।
रेडियो पाकिस्तान से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इस हेलीकॉप्टर में 12 कॉर्प्स के कमांडर लेफ़्टिनेंट जनरल सरफ़राज़ अली शामिल थे। शहबाज शरीफ ने अली की तारीफ करते हुए कहा है कि वह एक अच्छे इंसान थे। उन्होंने हेलीकॉप्टर के गायब होने पर चिंता जाहिर करते हुए उन सबके सुरक्षित वापस लौटने की कामना की है। वही देश के लोगो से निवेदन किया है कि वह देश के बहादुर बेटों की सुरक्षा की कामना करें।
हेलिकॉप्टर के गायब होने के संदर्भ में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि यह खबर मन को व्यथित करने वाली है। सेना के जवानों की सुरक्षा की कामना करें।
