चीन और पाकिस्तान में दहशत, भारत के इस खतरनाक हथियार की खासियत उड़ा देगी होश

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में भारत की रायफल वाली ताकत बढ़ गई है. रक्षा मंत्रालय ने एक बहुत बड़ा फ़ैसला लेते हुए रूस (Russia) के साथ 6 लाख 71 हज़ार AK-203 Assault Rifles की डील को मंज़ूरी दे दी है. ये एक ऐसी डील है, जिस पर चर्चा तो कई वर्षों से हो रही थी, लेकिन इस पर सहमति अब जाकर बनी है. इस डील के 2 बड़े महत्व हैं. पहला ये कि भारत ने ऐसे समय में रूस के साथ ये रक्षा सौदा किया है, जब उसका चीन (China) के साथ सीमा पर गतिरोध बरकरार है.

चीन अपनी विस्तारवादी नीति के तहत पाकिस्तानी की सैन्य जरूरतों को भी पूरा कर रहा है. दूसरा ये कि भारत ने रूस से रक्षा सौदों को लेकर अमेरिका की धमकियों को भी दरकिनार किया है. Russia ने इसी महीने भारत को S400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी शुरू की है, जो भारतीय सीमाओं की सुरक्षा में एक बड़ी भूमिका निभाएगा. और अमेरिका इस डील का विरोध कर चुका है और भारत पर प्रतिबंध की भी आशंका है. लेकिन इसके बावजूद भारत रूस के साथ रक्षा सौदों को विस्तार दे रहा है.

किसी भी देश की सेना के लिए ये बात सबसे ज़्यादा मायने रखती है कि उसके सैनिकों के पास कौन सी सीरीज की Assault Rifle है. सेना के जवान सीमा पर तोप के साथ खड़े नहीं होते या मिसाइल लेकर सीमा की सुरक्षा नहीं करते. दुश्मन सेना पर प्रहार करने के लिए उनका पहला हथियार ये Rifles ही होती हैं. पहला हथियार ताकतवर हो तो बाकी के हथियारों का काम और भी आसान हो जाता है. इसलिए सबसे पहले आपको इस खतरनाक रायफल (Rifle) के बारे में बताते हैं.

AK सीरीज़ की सबसे ख़तरनाक Rifles
ये AK सीरीज़ की सबसे ख़तरनाक Rifles में से एक है. AK का मतलब है Automatic Kalashnikov (कलाश्निकोव) . इस राइफल का नाम इसे बनाने वाले सोवियत संघ के मिलिट्री इंजीनियर Mikhail Kalashnikov के नाम पर रखा गया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि Kalashnikov हमेशा से एक कवि बनना चाहते थे. खुद उन्होंने 6 पुस्तकें भी लिखी थीं, लेकिन कविताएं लिखते-लिखते उन्होंने AK-47 की रचना कर दी. Russia की AK-47 राइफल का नया मॉडल AK-203 भारतीय सेना के लिए देश में ही बनाया जाना है.

एक नजर में डील
इस डील के तहत भारतीय सेना को इस सीरीज़ की कुल 6 लाख 71 हज़ार Rifles मिलेंगी. इनमें 70 हज़ार रायफल रूस से खरीदी जाएंगी. जबकि बाकी 6 लाख रायफल उत्तर प्रदेश के अमेठी में बनेंगी. इसके लिए रूस, भारत के साथ Technology Transfer करेगा. जिसमें कुछ समय लग सकता है. हालांकि 70 हजार रायफल तो भारतीय सेना को कुछ ही वक्त में ही मिल जाएंगी. ये पूरी डील लगभग 5 हज़ार करोड़ रुपये की होगी. 6 दिसम्बर को जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दिन के दौरे पर भारत आएंगे, तब इस डील से जुड़ी औपचारिकताएं भी पूरी हो जाएंगी.

AK-203 भारतीय सेना में INSAS Rifle की जगह लेगी, जो तीन दशक पुरानी रायफल है. वर्ष 1990 में पहली बार इसे भारतीय सेना के बेड़े में शामिल किया गया था. और ये रायफल भारत में ही Defence Research and Development Organisation यानी DRDO द्वारा विकसित की गई थी. लेकिन वर्ष 2000 के बाद इस रायफल में कई खामियां सामने आईं और रक्षा एजेसियों द्वारा इसका बेहतर विकल्प तलाशने का काम शुरू हुआ.

इस काम में वैसे तो ज़्यादा समय नहीं लगना चाहिए था. लेकिन भारत में अक्सर रक्षा सौदों की उम्र औसतन 10 से 15 साल खींच ही जाती है. जैसा कि इस मामले में हुआ. वर्ष 2017 में भारत सरकार ने INSAS के विकल्प के तौर पर AK-203 Rifles खरीदने पर चर्चा शुरू की और इस डील को फाइनल होने में कुल 4 वर्ष का समय लगा.

जानिए खासियत
हम आपको इन दोनों Rifles से जुड़ी कुछ और बातें बताते हैं. AK-203, INSAS के मामले में काफ़ी हल्की, छोटी और आधुनिक रायफल है. INSAS का वज़न बिना Magazine के 4.15 किलोग्राम है.जबकि AK-203 का वज़न 3.8 किलोग्राम है. यानी इस Rifle के मिलने से जवानों का बोझ थोड़ा सा कम हो जाएगा. इसी तरह INSAS Rifle की लम्बाई 960 Millimeter है.जबकि AK-203 Rifle की लम्बाई 705 Millimeter है. वो भी तब जब इसमें फोल्डिंग स्टॉक शामिल है. इसके अलावा INSAS की Range 400 मीटर है और AK-203 की Range 800 मीटर है. INSAS से एक मिनट में 650 गोलियां दागी जा सकती हैं और AK-203 से एक मिनट में 600 गोलियां फायर होती हैं.

चीन और पाकिस्तान की बढ़ी चिंता
हालांकि लक्ष्य को भेदने के मामले में INSAS का AK-203 से कोई मुकाबला नहीं है. शायद यही वजह है कि इस डील से पाकिस्तान बुरी तरह घबराया हुआ है. पाकिस्तान ने भारत की इस रायफल के जवाब में Turkey द्वारा निर्मित उसकी सबसे ख़तरनाक Rifle ख़रीदने का फैसला किया है. इसे MPT-76 कहा जाता है. वहीं पाकिस्तान ऐसी 1 लाख रायफल खरीदना चाहता है.

अगर चीन से तुलना करें तो चीन की People’s Liberation Army के पास QBZ-95 सीरीज़ की Assault Rifle है. चीन में बनी ये रायफल वैसे तो 25 साल पुरानी है लेकिन कई मायनों में इसे आज भी काफी खतरनाक माना जाता है. AK-203 के मुकाबले में ये हल्की भी है और आधुनिक भी.

हालांकि चीन को पता है कि भारतीय सेना के पास अमेरिका की SiG Sauer 716 रायफल भी है. साल 2019 में भारत ने अमेरिकी से ऐसी 72 हज़ार 400 Rifles खरीदी थी. इनके बेहतर प्रदर्शन और खासियत को देखते हुए साल 2020 में इसी सीरीज़ की 73 हज़ार और Rifles भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हुई थीं. आप कह सकते हैं कि AK-203 मिलने से भारतीय सेना की ताकत और मजबूत होगी.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img