[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यात्री अफवाह में न आएं , कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी, 39 लाख टिकट होंगे रद्द
राष्ट्रीय

यात्री अफवाह में न आएं , कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी, 39 लाख टिकट होंगे रद्द

admin
Last updated: April 17, 2026 2:39 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद सभी यात्री ट्रेनें और उड़ान सेवाएं 3 मई तक स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि मुंबई में भीड़ इकट्ठा होने के बाद कई तरह की अफवाह फैलने को लेकर रेलवे ने मंगलवार रात एक बार फिर स्पष्ट किया कि पूरे देश में 3 मई 2020 तक यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और लोगों की भीड़ को हटाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की कोई योजना नहीं है। रेल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए संदेश में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में गलत जानकारी न फैलने दें।

39 लाख टिकट होंगे रद्द
इससे पहले सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन बढ़ने से यात्री ट्रेनों के स्थगित रहने के कारण रेलवे को 15 अप्रैल और तीन मई के बीच की यात्रा के लिए बुक किए गए करीब 39 लाख टिकट रद्द करना होगा। दरअसल, रेलवे ने 21 दिवसीय लॉकडाउन के खत्म होने पर 14 अप्रैल के बाद टिकट बुकिंग की अनुमति दे रखी थी। ऐसे में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद में 39 लाख टिकट बुक हो गए।

It is clarified that all Passenger train services are fully cancelled, across the nation, till 3rd May 2020 and there is no plan to run any special train to clear the passenger rush

All concerned may pl.take note of the same and help us in resisting any wrong news in this regard

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 14, 2020

यात्री उड़ानें भी 3 मई तक स्थगित
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 15,000 यात्री ट्रेनों से रोजाना दो करोड़ लोग यात्रा करते हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने भी कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वाणिज्यिक यात्री उड़ानें तीन मई की मध्यरात्रि तक स्थगित रहेंगी। कुछ विमान कंपनियों ने बुधवार से उड़ानों का परिचालन बहाल होने की उम्मीद में बुकिंग की थी। हर दिन औसतन 500,000 लोग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा करते हैं।

रेलवे ने बताया, मालगाड़ियां चलती रहेंगी
रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘कोविड-19 की वजह से किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर जारी उपायों के क्रम में भारतीय रेल की सभी यात्री रेल सेवाओं को 3 मई 2020 तक रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल और पार्सल गाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा।’ बयान में कहा गया, ‘अगले आदेश तक किसी प्रकार के टिकटों की कोई बुकिंग नहीं की जाएगी। हालांकि, पहले बुक की जा चुकी टिकटों को रद्द करने की ऑनलाइन सुविधा जारी रहेगी।’

बयान में कहा गया कि रद्द की गई रेलगाड़ियों के लिए पहले से आरक्षित टिकटों का पूरा रिफंड मिलेगा। बयान के मुताबिक, यूटीएस और पीआरएस सहित सभी टिकट बुकिंग काउंटरों की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। रेलवे ने कहा है कि तीन मई तक रद्द की गई ट्रेनों की ऑनलाइन टिकट लेने वाले लोगों के पैसे खुद ब खुद वापस आ जाएंगे और काउंटर से टिकट लेने वाले लोग 31 जुलाई तक अपने पैसे वापस ले सकते हैं।

नागर विमानन मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन तीन मई को रात ग्यारह बजकर 59 मिनट तक स्थगित रहेगा।’ नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने के कई कारण थे। उन्होंने कहा, ‘इसके बाद हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी हटाने पर विचार कर सकते हैं। जिन लोगों को यात्रा करने की जरूरत है, मैं उनकी परेशानी समझ सकता हूं, उनसे अनुरोध है कि हमारा साथ दें।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article VIDEO : लॉकडाउन में बार-बार सेक्स से परेशान महिला ने सरकार से लगाई, ‘लॉकडाउन खत्म करो या पति को काम पर भेजो’
Next Article महाराष्ट्र : बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जमा हुए हज़ारों लोग, कामगारों में अफवाह फैलाने वाला शख्स हिरासत में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?