लोगों को हो रही परेशानी, बंद की अपनी डिवाइस ओला और उबर के ड्राइवरों ने

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली ।  सोमवार को कामकाजी दिन में ऐप आधारित कैब सेवा प्रभावित रहीं। बताया जाता है कि कुछ ड्राइवर संगठनों ने पेट्राेल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी को कम करने से के साथ ही अन्य मांगाें को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। वहीं, कुछ संगठनों ने माता जी सुंदरी कॉलेज के नजदीक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। इससे दिनभर कैब सेवा बुरी तरह प्रभावित रही, तो लोगाें को सुबह के समय ऑफिस व बाजार जाने समेत जरूरी काम करने में कैब की हड़ताल बड़ी बाधक बनी। ओला के प्रवक्ता ने बताया कि इस कारण शाम छह बजे तक कैब सेवा प्रभावित रही है। प्रवक्ता ने आश्वस्त किया कि देर शाम तक कैब सेवा सामान्य हो जाएगी। हालांकि, सुबह में इस कारण कई लोगों को यात्रा में काफी दिक्कतें आई। लोग देर से ऑफिस और कार्यक्रमाें में पहुंचे तो यात्रा के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ा।

वहीं, दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम काफी बढ़ गए हैं। इससे उनका काम धंधा काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं, स्पीड गर्वनर व टूरिस्ट परमिट के साथ ही चालान के माध्यम से भी चालकों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में आंशिक असर

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हड़ताल पर चल रहे ओला और उबर चालकों ने सोमवार सुबह से ही अपने डिवाइस को बंद रख है। हड़ताल के दौरान सिर्फ कंपनी द्वारा ही चलाई जा रही कैब ही लोगों को मिलेगी। जाहिर है इनकी संख्या कम है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दिक्कत पेश आ रही है। दिल्ली निवासी कपिल खरे का कहना है कि सोमवार सुबह काफी प्रयास के बाद भी ऐप आधारित टैक्सी बुक नहीं हुई तो पता चला कि ओल-उबर के ड्राइवर हड़ताल पर हैं। काफी देर बाद टैक्सी मिली। इस हड़ताल से पैसा और समय दोनों बर्बाद हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *