[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गुजरात में भूकंप से दहले लोग, घरों से बाहर निकले
राष्ट्रीय

गुजरात में भूकंप से दहले लोग, घरों से बाहर निकले

admin
Last updated: April 17, 2026 2:10 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

राजकोट/कटड़ा। कोरोना संकट के बीच प्रकृति भी रह-रहकर झटके दे रही है। निसर्ग, अम्फान जैसे चक्रवात और दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों के बाद गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुजरात के राजकोट से 122 किमी उत्तर, उत्तर-पश्चिम में जोरदार भूकंप का झटका महसूस किया गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है।

नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, गुजरात में भूकंप का यह झटका रविवार रात करीब 8:13 पर आया है। इसके अलावा रात 8:35 पर जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में भी कम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 थी।

गुजरात में आया भूकंप का झटका राज्य के भुज, राजकोट, कच्छ, पाटण, अहमदाबाद और गांधीनगर में भी महसूस किया गया। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी दोनों ही जगह से किसी नुकसान की खबर नहीं है। गुजरात में आए भूकंप का एपिसेंटर राजकोट और भुज जिले के बीच में है।

भूकंप की तीव्रता राजकोट, कच्छ और पाटण जिले में सबसे ज्यादा महसूस की गई। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इन जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजकोट, कच्छ और पाटण के जिलाधिकारियों से टेलिफोन के जरिए बात की है और उनसे वहां के हालात की जानकारी ली है।’

दिल्ली-एनसीआर में दो महीने में दो दर्जन हल्के भूकंप
इससे पहले दो महीने लंबे लॉकडाउन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्‍ली पिछले दो महीने से लगातार हल्‍के झटकों का शिकार हो रही है। इससे लोगों में पैनिक फैल रहा है। इसी हफ्ते सोमवार दोपहर 2.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र हरियाणा के गुरुग्राम में बताया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों की शुरुआत 12 अप्रैल (3.5 तीव्रता) से हुई। तब से अबतक अलग-अलग दिन 14 बार झटके लग चुके हैं। एक्‍सपर्ट्स कहते हैं कि इन्‍हें हल्‍के में नहीं लिया जाना चाहिए। ये किसी बड़े भूकंप का संकेत हो सकते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Anamika के दस्तावेजों पर कानपुर में नौकरी करने वाली अलीगढ़ की अनामिका उर्फ बबली गिरफ्तार
Next Article SP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?