[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पीएम मोदी की लद्दाख में चीनी सेना की गतिविधियों पर थी चौकस नजर, ले रहे थे पल-पल की जानकारी
राष्ट्रीय

पीएम मोदी की लद्दाख में चीनी सेना की गतिविधियों पर थी चौकस नजर, ले रहे थे पल-पल की जानकारी

admin
Last updated: April 17, 2026 2:13 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। मई के शुरुआती सप्ताह से ही एलएसी पर चीनी सैनिकों की गतिविधियों को लेकर तनाव का माहौल था। वहीं, अब एएनआइ के सूत्रों के अनुसार चीनी गतिविधियों के शुरू होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना के अधिकारी शामिल थे। उस समय, सेना ने प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों को गलवन घाटी में पैट्रोलिंग पॉइंट 14 के पास एलएसी पर चीनी सेना की गतिविधियों और अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी थी।

सूत्रों के अनुसार सेना 14 कोर मुख्यालय स्तर पर चीनी गतिविधियों की निगरानी कर रही थी और उस दिन से ही अपने आक्रामक हमले का मुकाबला करने के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दिया था। सूत्रों ने उन सुझावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि तैयारियों में कमी है। जिसके कारण चीन ने लद्दाख में एलएसी के साथ निर्माण करने की अनुमति दी है, अगर सैनिकों को तैयार और तैनात नहीं किया गया होता तो चीनी दूसरे क्षेत्रों में जाने में सक्षम होते।

सरकारी के सूत्रों के अनुसार, पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर भारत और चीन के बीच तनातनी खत्म हुई है। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने गलवान, पट्रोलिंग पॉइंट 15 और हॉट स्प्रिंग इलाके से अपने जवान और लड़ाकू वाहन 2.5 किमी तक पीछे हटाए हैं। भारत ने भी अपने कुछ जवानों को पीछे हटाया हैं।

बता दें कि दोनों पक्षों के सैनिकों ने पिछले 8 जून को आयोजित लेफ्टिनेंट जनरल-स्तरीय वार्ता के बाद पैट्रोलिंग पॉइंट 14 (गलवन घाटी), पीपी 15 (114 ब्रिगेड क्षेत्र) और पीपी 17 (हॉट स्प्रिंग्स) के साथ अपने स्टैंड-ऑफ स्थानों से विस्थापन किया है। चुशुल में पहले से ही उन क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर तौर तरीकों पर चर्चा करने के लिए जहां पहले विवाद शुरू हुआ था।

गौरतलब है कि भारत और चीन के सैनिक मई के पहले सप्ताह से ही तनाव में हैं और कई स्तरों पर बातचीत कर चुके हैं। वहीं, अब बटालियन कमांडर के स्तर से लेकर मेजर जनरल तक दोनों देशों के मेजर जनरल-रैंक के अधिकारियों की एक बैठक 10 जून को भी आयोजित होने की उम्मीद है। फिंगर 4 से, पीपी-14 से, पीपी 15, पीपी- 17 अब ब्रिगेडियर और मेजर जनरल लेवल पर बात होगी। फिर इन पॉइंट्स पर बात होगी। दोनों तरफ से उम्मीद है कि पीपी-14, पीपी-15 और पीपी-17 से सैनिक हटाने की बात मेजर जनरल लेवल पर सुलझ जाएगी। फिंगर- 4 की स्थिति को लेकर फिर से कोर कमांडर लेवल पर बात हो सकती है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 24 घंटे में केंद्र सरकार प्रवासी मजदूर की घर वापसी के लिए ट्रेन दे
Next Article सीएम केजरीवाल के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आ सकती है कल सुबह तक

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?