लाल किले से बोले पीएम मुझे एक बात की है सबसे ज्यादा चिंता की नारी…. ?

admin
By admin
2 Min Read

देश: देश आज आजादी का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लाल किले की प्राचीर से अपना सम्बोधन शुरू किया। मोदी ने सम्बोधन के दौरान कहा यह बेहद शर्म की बात है कि देश मे अभी भी नारी का अपमान होता है । अब नारी का अपमान बन्द हो। उन्होंने नारी के सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा हम वो लोग हैं जो जीव में शिव को महसूस करते हैं। नर में नारायण को महसूस करते हैं। कंकड़ कंकड़ हमारे लिये शंकर है। 

पौधे हमारे लिए परमात्मा हो जाते हैं नदी में हम मां को महसूस करते हैं। तो देश में नारी का अपमान क्यों? आज हम यह संकल्प ले की हम नारी को सम्मान दिलाएंगे उसे अपमान से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि नारी का अपमान बेहद दुख की बात है यह उचित नही है। नारी के सम्मान से राष्ट्र का गौरव है। इसलिए देश मे नारी का सम्मान सबसे अधिक आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा, आज हमारा देश पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है। लेकिन इससे निपटने का हमारे पास तरीका है हमारे पास वह माध्यम है जो हमे हमारे पूर्वजों से मिला। आत्मनिर्भर भारत। आत्मनिर्भर भारत कोई सरकारी नीति या एजेंडा नही है यह समाज का जन आंदोलन है जिसने हमे पहले से आगे बढ़ना सिखाया है और आज भी अगर हम अपनी पुरानी नीतियों का अनुसरण करते हैं तो हम अपने देश की कई समस्याओं से निजात पा लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *