पीएम ने की मिशन लाइफ की शुरुआत, एक करोड़ लोगों को किया जाएगा शामिल

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गुजरात दौरे पर हैं, वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने केवडिया में वैश्विक अभियान मिशन लाइफ की शुरुआत कर दी है। मिशन LiFE, पर्यावरण संरक्षण का काफी बड़ा अभियान है, जिससे करीब 1 करोड़ लोगों के जुड़ने का अनुमान भीं लगाया जा रहा है। वहीं इस अभियान को शुरू करने के दौरान मिशन लाइफ (Mission LiFE) के वैश्विक लांंच के मौके पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) भी वहां मौजूद थे। इसके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर और सीएम भूपेंद्र पटेल भी वहां उपस्थित रहेंगे।
गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि विकसित देशों को भारत जैसे देशों को वित्तीय और तकनीकी सहायता देनी चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि हमें एक नवीकरणीय क्रांति लाने की जरूरत है और इस पर भारत के साथ काम करने के लिए यूएन तैयार भी है।
साथ ही इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का मुद्दा हर जगह देखा जा रहा है, हमारे ग्लेशियर पिघल रहे हैं साथ ही नदियां भी सूख रही हैं, मिशन लाइफ जलवायु संकट से लड़ने में काफी मदद करेगी। उन्‍होंने यह भी कहा है कि कुछ लोग एसी के तापमान को 17 डिग्री तक गिराना पसंद करते हैं, लेकिन इसका पर्यावरण पर बहुत गलत प्रभाव पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि समस्‍याओं से निपटने के लिए पर्यावरण के लिए मिशन लाइफ की शुरुआत की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *