मोदी पर बनाया गया दवाब लेकिन वह नही रुके हम नही करेगे परमाणु हमला- पुतिन

admin
By admin
1 Min Read

विदेश– बीते कई दिनों से यह बात तूल पकड़े हुए हैं। कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यह योजना बना ली है कि वह युक्रेन पर परमाणु हमला करने को तैयार है। वही अब इस मामले पर पुतिन ने अपना मत रखते हुए कहा है कि वह युक्रेन पर परमाणु वार नही करेंगे।
उन्होंने कहा, रूस की ऐसी कोई योजना नहीं है। लेकिन कुछ पश्चिम देश इसको अपना हथियार बनाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। लेकिन उनके यह प्रयास सफल नही होगे। पुतिन यही नही रुके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और भारत के नेतृत्व को बेहतर हांथो में बताया।
अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए वह बोले, भारत पर पश्चिमी देशों का दवाब था। लोग चाहते थे कि भारत उनके मुताबिक चले। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी नही सुनी। भारत ने स्वतंत्र देश के रुप मे अपना सफर तय किया है।
वह आगे बोले, भारत का नेतृत्व बेहतर हाथों में है। मोदी एक देशभक्त है। उनका नेतृत्व भारत को आगे ले जाएगा और भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। मोदी ने भारत के विकास का आधार भारत की स्वतंत्र नीति को बनाया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *