महंगाई की मार: कल से बढ़ जाएगी अमूल दूध की कीमत

0
11

डेस्क। देश वासियों को महंगाई की एक और मार कल से झेलने को पड़ेगी। अमूल नाम से दूध उत्पाद की बिक्री करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने दूध के दामों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार इसकी कीमतों में बढ़त बुधवार से लागू होगी। वहीं कीमतों में बढ़त के बाद से अब अमूल के हर लीटर पर ग्राहकों को 2 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। 

अतिरिक्त जानकारी के मुताबिक बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी की जा रही है।