[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोरोनावायरस के आगे प्रधानमंत्री ने घुटने टेक दिए हैं: राहुल गांधी
राष्ट्रीय

कोरोनावायरस के आगे प्रधानमंत्री ने घुटने टेक दिए हैं: राहुल गांधी

admin
Last updated: April 17, 2026 2:06 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 18,000 से ऊपर नए मामलों के सामने आने के बाद देश में संक्रमित मरीजों की संख्या पांच लाख को पार कर गई है। ऐसे में पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर यह कहते हुए उन पर निशाना साधा है कि उन्होंने सरेंडर कर दिया है और महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने से इंकार कर रहे हैं।

राहुल ने एक न्यूज रिपोर्ट को संलग्न करते हुए एक ट्वीट किया है। इस रिपोर्ट में इस तथ्य को उजागर किया गया है कि सरकार अब कम सक्रिय नजर आ रही है।

राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, “कोविड-19 देश के नए हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। भारत सरकार के पास इसे हराने की कोई योजना नहीं है। प्रधानमंत्री चुप हैं। उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है और महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने से इंकार कर रहे हैं।”

राहुल ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 18,000 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे मामलों की कुल संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है।

ज्ञात हो कि 18,552 नए संक्रमित मरीजों के साथ भारत में अब यह आंकड़ा 5,08,953 तक पहुंच गया है और इसके साथ ही भारत 213 अन्य देशों में वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में चौथे नंबर पर है।

रुस और भारत के बीच केवल एक लाख मामलों का ही अंतर है। रुस इस वक्त अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 384 नई मौतों के साथ अब मरने वाले लोगों की संख्या 15,685 तक पहुंच गई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का हॉट सेक्सी वीडियो देख दिल और जान दोनों हार बैठेंगे आप, बेहद Hot अदायें उड़ा देगीं आपकी नींद
Next Article Adult एक्ट्रेस Sherlyn Chopra की बेहद बोल्ड सीन के वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने, सोशल मीडिया की है सनसनी !

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?