[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रधानमंत्री 19 हज़ार 500 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खतों में ट्रांसफर करेंगे
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 19 हज़ार 500 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खतों में ट्रांसफर करेंगे

admin
Last updated: April 17, 2026 12:39 pm
admin
Share
SHARE

लखनऊ. प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को देश के 9 करोड़ 75 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि (PM Kian Samman Nidhi Yojna) की अगली किस्त ट्रांसफर करेंगे. प्रधानमंत्री 19 हज़ार 500 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खतों में ट्रांसफर करेंगे. इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 2.36 करोड़ किसानों के खाते में भी 4720 करोड़ रुपए की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी. अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर महीने की क़िस्त के रूप में 2000 रुपए खातों में भेजे जाएंगे.

प्रधानमंत्री इस मौके पर एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के तहत कासगंज जिले के तीन लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे. जानकारी के अनुसार, कासगंज प्रशासन की ओर से किसान श्यामाचरण उपाध्याय और चंद्रभान एवं एग्रीकल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबारी राजा राव मुकुल मान सिंह को प्रधानमंत्री मोदी से संवाद करने के लिए चुना गया है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से जुड़ेंगे.

CM योगी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान निधि की क़िस्त ट्रांसफर के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की अगली किस्त ₹19,500 करोड़ जारी करेंगे. किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करती इस योजना से उत्‍तर प्रदेश के करोड़ों अन्नदाता भी लाभान्वित हो रहे हैं. हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!’

ऐसे कर सकते हैं आवेदन 
किसान सम्मान निधि योजना से जो किसान अभी तक नहीं जुड़ सके हैं, वे pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिन किसानों का नाम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा हुआ है वे अपनी क़िस्त की जानकारी अपने सम्बंधित खातों से कर सकते हैं. गौरतलब है कि अभी तक 8 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है. इसके तहत साल में 2000-2000 की तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6000 रुपए की धनराशि भेजी जाती है.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article The Best Wireless Gaming Headsets in This Year
Next Article विश्व आदिवासी दिवस पर किसानों को मिलेगी अलग पहचान कहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?