Punjab Congress में इस्तीफे का सिलसिला शुरू, सिद्धू के बाद अब कोषाध्यक्ष गुजराल इंदर चहल का इस्तीफा

admin
By admin
2 Min Read

नई दिल्ली। सिद्धधू के बाद अब राज्य में पार्टी के कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल के इस्तीफा दे दिया है। एक दिन में दो बड़े नेताओं का अपने पद से इस्तीफा दे देना कांग्रेस के लिए किसी दोहरे झटके से कम नहीं है। पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर सियासी घमासान मच गया है।

मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। इसी बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अभी सिद्धू के इस्तीफे की खबर से कांग्रेस उबर भी नहीं पाई थी कि पार्टी के एक और बड़े नेता ने त्यागपत्र दे दिया।

बता दें कि हाल ही में गुलजार इंदर को पंजाब कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्यागपत्र देते हुए अपनी चिट्ठी में लिखा, ”मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं।”

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। उन दिनों लगातार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की निंदा नवजोत सिंह सिद्धू खुलेआम करते रहे। अपने इसी अंदाज में सिद्धू ने कैप्टन की निंदा करते हुए एक दिन उनके मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इसके बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया।

इस तमाम गतिरोध के बीच अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और सिद्धू को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। हालांकि नाराज अमरिंदर सिंह ने कई बार हाईकमान से बातचीत की, लेकिन राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कैप्टन की जगह सिद्धू को ही महत्व दिया और आज उसी सिद्धू ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *