पैगंबर मोहम्मदः नीदरलैंड के सांसद बोले भारत को इस्लामिक देशो के सामने झुकने की आवश्यकता नहीं

admin
By admin
3 Min Read

Nupur sharma:

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान देने के कारण हर ओर सुर्खियों में बनी हुई है। जहाँ कल भाजपा ने इन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है वही इनकीं गिरफ्तारी को लेकर भारत के मुस्लिम सामाज से पाकिस्तान तक मे मांग हो रही है और मुस्लिम देश नूपुर शर्मा का कड़ा विरोध कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर हैश टैग #arrestnupursharma के साथ लगातार इनके विरोध में ट्वीट कर रहे हैं। 

वही अब इनको लेकर नीदरलैंड्स के एक सांसद का बयान सुर्खियों में है। नीदरलैंड्स के सांसद और पार्टी फॉर फ्रीडम के अध्यक्ष गीर्ट विल्डर्स ने सिलसिलेवार ने नूपुर शर्मा के पैगम्बर मोहम्मद को लेकर दिए बयान के संदर्भ में कई ट्वीट किए और कहा कि यह सच मुच हसने की बात है कि आज एक भारतीय नेता के बयान पर अरब और इस्लामिक देश इतनीं प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही उन्होंने यह भी कहा की इस संदर्भ में भारत को माफी मांगने की कोई आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा भारत को इस्लामिक देशों द्वारा दी जा रही प्रतिक्रिया पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए और न ही इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं। क्योंकि यह तुष्टिकरण कभी किसी के काम नहीं आता बल्कि इससे चीजे और खराब होती है। इसलिए भारत के लोगो से मैं कहना चाहूंगा कि वह अपनी स्वतंत्रता के लिए खड़े रहे उन्हें इस्लामिक देशो के कटाक्ष से नहीं डरना चाहिए।
सांसद गीर्ट विल्डर्स ने यह भी दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जब से मैने यह दावा किया है तब से मुझे रोज जान से मारने की धमकी दी जा रही है लोग मुझे पैगम्बर मोहम्मद के नाम पर डरा रहे हैं। लेकिन मैं उनकी धमकियों से बिल्कुल नहीं डरता और न मैं सच कहने से डरूंगा। हालाकि लगातार हों रहे विरोध के बाद भाजपा ने अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है वही नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मुस्लिम समाज दोनो पर सख्त कार्यवाही की लगातार मांग कर रहा है।
नूपुर शर्मा के इस बयान को लेकर भारत मे मुस्लिम समाज से लेकर असुद्दीन ओवैसी में काफी निंदा की है इसके अलावा पैगम्बर पर विवादित बयान देने के बाद नूपुर शर्मा को इस्लामिक देशो की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई देश ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया और इंडोनेशिया है जहां नूपुर शर्मा का लगातार विरोध हो रहा है। वही कई देश इस मामले में राजदूतों से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और भारत से माफी मांगने को कह रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *