डेस्क। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बड़े जोरो से अपने चुनावी वादे पूरे करने में लगी है। पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पंजाब में काफी दिलचस्पी दिखा रहें हैं।
इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों को 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के अपने वादे को लेकर बड़ी घोषणा की है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि, वह पंजाब के लोगों को खुशखबरी देने जा रहे हैं। 117 में से 92 सीटें जीतकर सत्ता बनाने वाली आप सरकार को अब करीबन एक महीना पूरा हो गया है। और पहले महीने में ही आम आदमी पार्टी काफी सक्रिय नज़र आ रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, सूत्रों ने बताया; सीएम मान ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों नेताओं के बीच 300 यूनिट मुफ्त बिजली के मुद्दे पर ही चर्चा भी हुई थी।
आपको बता दें कि आप के चुनावी वादों में से 300 यूनिट मुफ्त बिजली सबसे बड़ा वादा था।
जानकारी के मुताबिक सरकार की योजना है, हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना और 300 यूनिट से ज्यादा खपत होने पर पूरे बिल का भुगतान करना।
