पंजाब लोक कांग्रेस का होगा भाजपा में विलय, अमरिंदर को मिलेगा बड़ा ऑफर

admin
By admin
1 Min Read

पंजाब:- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो जायेगा। अमरिंदर सिंह ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से पृथक होकर अपनी पार्टी बनाई थी। अमरिंदर का भाजपा से अलग पार्टी बनाने का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना था। क्योंकि इनकी उम्र 80 साल है और भाजपा 80 साल के व्यक्ति को टिकट नहीं देती है। 

हालाकि अब यह अपनी पार्टी का विलय करने को तैयार है। अमरिंदर सिंह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा उन्हें नया ऑफर दे सकती है। वही कई लोगो का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम भाजपा की ओर से उपराष्ट्रपति के लिए दिया जा सकता है।
उनकी पार्टी और भाजपा के विलय पर अंतिम मुहर तब लगेगी जब अमरिंदर अपनी सर्जरी करवा कर लंदन से लौटेंगे। बताया जा रहा है कि वह अगले हफ्ते तक वापस आ जाएंगे। बता दें अमरिंदर सिंह ने जब कांग्रेस का हाँथ छोड़ा था तो पंजाब में कांग्रेस बिखर गई थी और कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *