पंजाब नेशनल बैंक 600 करोड़ निवेश करेगा PNB हाउसिंग फाइनेंस में

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह निवेश प्रेफरेंशियल (तरजीही) या राइट्स इश्यू के अलावा अन्य विकल्पों के साथ किया जाएगा। बैंक ने शुक्रवार को एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि जब उसके सहयोगी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की पूंजी जुटाने की योजना होगी, तो वह राशि का उपयोग करेगा।

पीएनबी ने कहा, “बैंक ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (पीएनबीएचएफएल) में 600 करोड़ रुपये तक की पूंजी डालने का फैसला किया है। यह बैंक के एक सहयोगी के रूप में प्रेफरेंशियल इश्यू/राइट्स इश्यू आदि के माध्यम से रेगुलेटरी अप्रूवल के अधीन है, जब पीएनबीएचएफएल निर्णय लेता है कि पूंजी बढ़ानी है।”

केंद्र द्वारा संचालित पीएनबी की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में 30 जून तक 32.65 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर दोपहर 1.09 बजे पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 207 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद से 2.80 रुपये ज्यादा या 1.33 प्रतिशत कम है।

[object Promise]

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *