पुतिन का नरसंहार आया सामने, मिटाना चाहते हैं युकेनी सोच:- जो बाइडेन

admin
By admin
2 Min Read

अमेरिका| रूस युक्रेन के बीच जारी युद्ध (Ukraine russian war) को आज 49 दिन हो गए हैं। युद्ध अभी भी विराम की स्थिति में नहीं है। वही इस युद्ध के बाद रूस को कई देशों की आलोचना सहनी पड़ रही है। अमेरिका (America) आरम्भ से इस युद्ध के लिए रूस को जिम्मेदार ठहरा रहा है और कह रहा है कि युक्रेन में मची तबाही का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ अमेरिका है।

अब इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन(American President Joe Biden)  ने रूसी राष्ट्रपति के संदर्भ में एक नया बयान जारी कर कहा कि आज युक्रेन के जो हालात हैं। वहां जो नरसंहार मचा हुआ है उसका जिम्मेदार सिर्फ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) हैं। क्योंकि यह यूक्रेनी होने की सोच को खत्म करने के उद्देश्य से यह युद्ध कर रहे हैं। 
वही यूक्रेन में मचे तबाही के मंजर पर उन्होंने कहा रूस द्वारा किए नरसंहार के सबूत सामने आ चुके हैं। पुतिन युक्रेन को खत्म करना चाह रहे हैं। युक्रेन के विरोध में रूस ने जो भयानक काम किया है उसके साक्ष्य सामने आ चुके हैं। बताते चले युक्रेन के राष्ट्रपति लगातार युद्ध विराम की बात कर रहे हैं लेकिन पुतिन की जिद्द है जब तक युक्रेन उनकी सभी शर्तो को नही मनता वह युद्ध नहीं रोकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *