Rahul Gandhi Disqualification Issue: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है और कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकत कर उनकी संसद सदस्यता बहाल करने का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने इस परिपेक्ष्य में अपना बयान देते हुए कहा- राहुल गांधी के खिलाफ जो साजिश रची गई थी वह आज विफल हो गई है ,कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया है। हमने लोकसभा स्पीकर से मुलाक़ात की है। सदन में राहुल गांधी की अयोग्यता का मुद्दा उठाया है। कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है अब उन्हें सदन में आने की अनुमति मिलनी चाहिए। हम लोकसभा स्पीकर को इस संदर्भ में पत्र लिखेंगे।
कांग्रेस नेता और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- सत्य की जीत होती है। राहुल को न्याय मिल गया है। न्यायालय ने जो निर्णय दिया वह स्वागत योग्य है। लोकतंत्र की जीत हुई है, संविधान के मान को बरकरार रखा गया है। बीजेपी ने जो साजिश रची थी वह विफल हुई है। उनका असली चेहरा सबके सामने आ गया है। अब विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने का समय चला गया है।
बता दें सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सजा देने पर रोक लगा दी है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का खुलमन स्वागत किया है वही फैसला आने के बाद कांग्रेस कार्यालय (AICC) में जश्न भी मनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी अब सदन में वापसी कर सकते हैं और उनके लोकसभा चुनाव लड़ने पर लगी रोक हट सकती है।
