राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए

admin
By admin
1 Min Read

देश – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिदायत देते हुए कहा – उनको शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा- उनको चीनी राजदूत से सलाह दी जाती है वह बार-बार भारत -चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सवाल करते हैं वह हमारे विदेश मंत्री की बात नहीं सुनते हैं। सदन में जब वह चीन का मुद्दा उठाते हैं तो वह या तो सदन में चिल्लाते हैं या सदन छोड़कर बाहर चले जाते हैं। 

उन्होंने आगे कहा- वह मोदी को 56 इंच का ताना मारते हैं यह शर्म की बात है। चीन के साथ उनका क्या समझौता हुआ था यह कोई नहीं जनता है वह अपने समझौते की जानकारी के साथ सामने क्यों नहीं आते हैं। केंद्र सरकार ने जमीनी स्तर पर काम किया है मोदी सरकार ने पिछड़ों, दलित, व सर्वसमाज का हित ध्यान में रखते हुए योजनाओं का संचालन किया है। आज देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप, बिजनेस को बढ़ावा मिला है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *