मोदी पर बरसे राहुल बोले पीएम को किसी की परवाह नहीं

0
13

Congress| पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद भी कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस राजनीति में वापसी के लिए लगातार अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटी हुई है। वही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं और देश मे बढ़ती महंगाई से लेकर हर मुद्दे पर सवाल करते हैं।

अब इस बीच राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर बिना नाम लिए मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि COVID पीड़ितों का इलाज मुफ़्त में करवाया?- नहीं ग़रीबों और श्रमिकों को न्यूनतम आय मिली?- नहीं 
छोटे उद्योगों को डूबने से बचाया?- नहीं। 
पीएम को किसी की परवाह नहीं है।
उन्होंने अपने ट्वीट में कोरोना के दौरान मुफ्त इलाज से लेकर किसानों की आय दोगुनी करने तक के मुद्दे को उठाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है।