Raj Kaushal No More: मंदिरा बेदी के पति राज कौशल को दिल का दौरा पड़ने से निधन

admin
By admin
1 Min Read

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस राज कौशल के निधन पर अफसोस जाहिर रहे हैं। इस खबर ने ना केवल प्रशंसकों को बल्कि उनके दोस्तों को भी चौंका दिया क्योंकि दोनों की अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की तस्वीरें रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। वहीं माई ब्रदर… निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था।

मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी फरवरी 1999 में हुई थी। 19 जून 2011 को मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। वहीं पिछले साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने 4 साल की लड़की को गोद लिया था. जिसका नाम तारा बेदी कौशल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *