Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने अपने 33 उम्मीदवारों की सूची सार्वजनकि की तो बीजेपी ने अपने 83 उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की है। बीजेपी की यह राजस्थान चुनाव के संदर्भ में कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट है। दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 10 महिला, 15 अनुसूचित जनजाति और 10 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। कैंडिडेट की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भी शामिल है। वही कांग्रेस से बीजेपी में आई ज्योति मिर्धा को भी बीजेपी ने सम्मान के तौर पर अपना प्रत्याशी बनाया है।
बीजेपी ने 83 कैंडिडेट वाली दूसरी लिस्ट में कई बड़े नेताओं को चुनावी रण में उतार कर कांग्रेस के लिए समस्या खड़ी कर दी है। वही वसुंधरा राजे को दरकिनार किए जाने वाले अशोक गहलोत के दावों को खंडित किया है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरा पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। झालरा पाटन विधानसभा सीट पर वसुंधरा राजे की मजबूत पकड़ है और जनता का उनको भरपूर समर्थन प्राप्त है।
जानें वो बड़े चेहरे जिन्हें बीजेपी ने दिया टिकट:
झालरा पाटन विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया
अंबेर से सतीश पुनिया
नागौर से ज्योति मिर्धा
नाथद्वारा से विश्वराज सिंह मेवाड़
तारानगर से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़
चित्तोड़गढ़ से नरपत सिंह राजवी
किन बड़े नेताओं का कटा टिकट:
सांगनेर से अशोक लौहटी
चित्तोड़गढ़ से चंद्रभान सिंह