राष्ट्रीयखुश हैं रजनीकांत SP बालासुब्रमण्यम की तबीयत में सुधार से

खुश हैं रजनीकांत SP बालासुब्रमण्यम की तबीयत में सुधार से

खुश हैं रजनीकांत SP बालासुब्रमण्यम की तबीयत में सुधार से

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की सेहत में तेजी से सुधार की कामना करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की। वरिष्ठ गायक को कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “करीब 50 से अधिक सालों तक विभिन्न भारतीय भाषाओं में एसपीबी सर ने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों का मनोरंजन किया है। वह कोरोना से प्रभावित हुए हैं और इलाज करवा रहे हैं। यह जानने के बाद कि वह खतरे से उबर गए हैं, मुझे काफी खुशी हुई है। हालांकि, उनका अभी भी इलाज चल रहा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जल्द स्वस्थ हो जाएं प्रिय बालु सर।”

कुछ दिनों पहले एमजीएम हेल्थकेयर ने गायक की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में एक बयान जारी किया था। बयान में कहा गया था कि गायक लाइफ सपोर्ट पर हैं।

अब, एसपी बालासुब्रमण्यम के बेटे एसपी चरण ने एक अपडेट साझा किया है कि गायक की स्थिति बेहतर है।

एसपी चरण ने वीडियो में कहा, “पिताजी को तीसरे फ्लोर के आईसीयू से 6वीं मंजिल पर एक विशेष आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। सुखद खबर यह है कि उनके स्वास्थ्य में स्थिरता है। वह अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं। वह कुछ दिन पहले की तुलना में थोड़ा अधिक आराम से सांस ले रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories