Ram Mandir Inauguration: 30 साल पहले किसने तैयार किया था राम मंदिर का डिजाइन

admin
By admin
2 Min Read

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का शुभारम्भ होना है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों समेत देश के अलग-अलग राज्यों से साधू-संत पहुंच रहे हैं। राम मंदिर वर्तमान में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 22 जनवरी के बाद राम मंदिर के द्वार आम आदमी के लिए खुल जाएंगे। सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक राम मंदिर की तस्वीरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। राम मंदिर की भव्यता मन मोहित कर रही है। वही आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि आखिर इस सुंदर भव्य राम मंदिर का डिजाइन किसने बनाया है।

किसने बनाया है राम मंदिर का डिजाइन:

भव्य राम मंदिर का डिजाइन चंद्रकांत सोमपुरा ने बनाया है। उनकी 15 पीढ़ियां मंदिर के डिजाइन बनाने का काम कर रही हैं। वह अब तक देश के कई भव मंदिरों का डिजाइन तैयार कर चुके है। उनके द्वारा ही सोमनाथ मंदिर और बिरला मंदिर का डिजाइन बनाया गया है जो आज लोगों को काफी पसंद है। चंद्रकांत सोमपुरा ने राम मंदिर का डिजाइन 30 वर्ष पूर्व ही बना लिया था।

चंद्रकांत सोमपुरा के मुताबिक उनको पूरा विश्वास था की उनके राम लला की जीत होगी और वह उनका मंदिर भारत में आकर्षण का केंद्र बनाना चाहते थे। चंद्रकांत सोमपुरा ने 30 वर्ष पहले ही राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया था जिसमें वर्तमान में कुछ परिवर्तन किये गए और अब उसी डिजाइन से प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर तैयार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *