मुस्लिम देश हुआ धार्मिक विवाद क्योंकि रेस्टोरेंट ने कही मोहम्मद को फ्री शराब वितरण की बात

admin
By admin
2 Min Read

International:- एक ओर जहां भारत मे हिन्दू और मुस्लिम के मध्य विवाद जारी है। वही मुसलमान की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश इंडोनेशिया में हंगामा मचा हुआ है। क्योंकि एक कम्पनी ने यहां के मोहम्मद और मारिया नाम के लोगो को फ्री शराब देने की बात की है। जिसके बाद कम्पनी के 6 लोगो पर ईशनिंदा कानून लगाया गया है और उन्हें 10 साल ही सजा दी गई है। 

इंडोनेशिया में यह बवाल प्रोमशन के ऑफर के चलते हुआ। इंडोनेशिया के बार चेन, Holywings में कहा गया कि इस चेन ने अपने प्रमोशन में बताया था कि वे लोग मोहम्मद और मारिया नाम के लोगों को फ्री में शराब देंगे। जिसके बाद हंगामा मच गया अधिकारियों ने राजधानी जकार्ता में मौजूद बार चेन के 12 आउटलेट्स के ऑपरेटिंग परमिट को रद्द कर दिया और उन्हें रद्द करवा दिया। 
बता दें बार ने कहा था कि अगर उसका प्रमोशन होता है तो उनकी ओर से मोहम्मद पुरुषों को ओर मारिया महिलाओं को वह शराब की बोतल फ़्री देगा। बार के इस बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है और इस मामले में 6 लोगो को 10 साल की सजा हुई है। हालांकि बार ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया से अब हटा ली है। बार की इस हरकत से इंडोनेशिया में कई धार्मिक संगठन गुस्सा गए हैं और चेन पर कार्यवाही हुई है। इस संदर्भ में जकार्ता सरकार ने अपने वेबसाइट पर एक बयान जारी किया और कहा- रेस्टोरेंट चेन के पास शराब वितरण के लाइसेंस नहीं थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *