तीसरे बच्चे के जन्म पर मिलेंगे 50 हजार

admin
By admin
1 Min Read

देश- एक ओर देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने का विचार कर रही है। वहीं एक समाज ऐसा है जो तीसरा बच्चा होने पर 50 हजार रुपये देने का विचार बना रहा है। 

जानकारी के मुताबिक माहेश्वरी समाज की घटती जनसंख्या से इस समाज के लोग काफी परेशान हैं। समाज से जुड़े एक संगठन ने एलान किया है कि अगर दम्पत्ति तीसरा बच्चा करते हैं तो उन्हें 50 हजार की एफडी दी जाएगी।
बताया गया है यह राशि सिर्फ उन लोगों को मिलेगी जो तीसरे बच्चे को जन्म देंगे। तीसरा बच्चा लड़का हो या लड़की आपको हर परिस्थिति में पैसा मिलेगा। यह घोषणा राजस्थान में आयोजित सेवा सदन की बैठक में लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *