Russia-Ukraine War Live : यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बंकर में ली शरण, रूस ने बातचीत के लिए रखी ये शर्त !

0
11

Russia-Ukraine War Live Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की औपचारिक घोषणा कर दी, जिसके बाद रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला (Russia declares war on Ukraine) बोल दिया. इसके बाद अब यूक्रेन ने भी रूस के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने सेना को देश भर में तैनात करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है. इसके साथ ही यूक्रेनी के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका और NATO देशों पर भी निशाना साधा है और कहा है कि रूस के साथ लड़ाई में हमें अकेला छोड़ दिया गया.  

रूस की बड़ी बैंकों के वेबसाइट के सर्वर के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट भी का सर्वर भी डाउन हो गया है. अमेरिकी मीडिया ने गुरुवार को रिपोर्ट किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अधिकारियों ने रूस पर बड़ा साइबर अटैक करने का विकल्प दिया था.

रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडमिर जेलेंसकी ने बंकर में शरण ली है. रूस की सेना के कीव के नजदीक पहुंचने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति को बंकर में ले जाया गया. रूस के सरकारी चैनल रशिया टुडे ने यह दावा किया है.

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की आर्मी युद्ध लड़ना बंद करे तो रूस बातचीत को तैयार है. हालांकि रूस के सामने यूक्रेन सरेंडर को कतई तैयार नहीं है और रूस के हमलों का जवाब देने की तैयारी की जा रही है. 

रूस से जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सरकार की प्राथमिकता है. ऐसे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इसमें कहा गया है कि भारत सरकार यूक्रेन से मेडिकल स्टूडेंट्स की वापसी का इंतजाम जल्द करे. स्टूडेंट्स को मुफ्त में वापस लाया जाए क्योंकि उनके पास राशन तक खत्म हो चुका है.

यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत की है. इस जंग से पूरी दुनिया के नेता परेशान हैं और हालात से शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश हर ओर से जारी है. हालांकि यूक्रेन की ओर से इस बीच 800 रूसी सैनिकों के मार गिराने का दावा किया गया है.  रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपने देश के सांसदों को हथियार बांटे हैं. रूसी सैनिकों के आगे यूक्रेन किसी भी रूप में सरेंडर को तैयार नहीं है और डटकर मुकाबला करना चाहता है.