International: रूस युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को आज 57 वां दिन हो गया है। दोनो देशो के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां यूक्रेन ज़िद्द पर अड़ा है कि वह रूस के सामने हथियार नहीं डालेगा। वही रूस की जिद्द है जब तक युक्रेन उसकी सभी शर्तो को नहीं मान लेता तब तक यह युद्ध को विराम नहीं देगा। अब इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि अगले 24 घण्टे में रूस युक्रेन के शहर मारियोपुल में अपना आधिपत्य स्थापित कर लेगा।
रूसी सेना की ओर से हुए दावे के अनुसार अगले 24 घण्टे के भीतर मारियोपुल में रूस का कब्जा हो जाएगा। वही युक्रेन के सेना कमांडर ने कहा है कि वह अंतिम सांस तक लड़ेंगे लेकिन रूसी सेना के सामने समर्पण नहीं करेंगे। वही युक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने कहा है कि वह रूस के सभी सैनिकों को रिहा कर देंगे लेकिन बदले में रूस मारियोपुल से युक्रेन के सभी नागरिकों को सुरक्षित निकालेगा।
वही रूस ने कहा है कि 24 फरवरी को हुए रूसी आक्रमण के बाद खोले गए मानवीय गलियारो के जरिए अब तक 3 लाख लोग देश भर में युद्ध से बचने में कामयाब रहे हैं। वही संयुक्त राष्ट्र ने कहा है युद्ध के दौरान से अब तक 50 लाख युक्रेन के नागरिकों ने अपना देश छोड़ दिया है।
