रूस के नागरिक ने उठाया हाथ मे तिरंगा, लगाए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे , कही बड़ी बात

admin
By admin
2 Min Read

भारत: देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। पूरे भारत मे आज जश्न ए आजादी मनाया जा रहा है। अलग अलग जगहों पर आजादी के कार्यक्रम हो रहे हैं। लोगो को देश के वीर जवानों की गाथाओं को बताया जा रहा है। उन्हें उस दौर की झलक दिखाई जा रही है जब देश के वीर जवान हंसते हंसते वतन के लिए शहीद हो गए।

भारत की आजादी की गुज विदेश तक मे गूंज रही है। अनेक विदेशी ने भारत को आजादी के 75 वें उत्सव की बधाई दी है। वही अब इस बीच नेपाल बॉर्डर से जुड़े लखीमपुर खीरी में रूस के रहने वाले एक नागरिक ईलिया ने भारत माता की जय जय कार की।
ईलिया 6 दिन पहले नेपाल से साइकिल चलाकर भारत आए थे और आज इन्होंने आजादी की भावना के साथ हाथ मे भारत का झंडा उठाया और देशभक्ति में झूमते हुए। जय हिंद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए।
उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा यह एक अच्छा देश है। यहां हर किसी का सम्मान होता है। यहां के लोग सबसे साथ खड़े होते हैं। भारत सबकी मदद करता है। वही मैं यहाँ आजादी का जश्न मना रहा हूँ। उन्होंने कहा मैं पिछले 6 दिनों से भारत मे हूँ और आगामी 26 सितंबर तक यही रहूंगा। मैं दिल्ली से काठमांडू तक साइकिल से जाऊंगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *