रूस के अधिकारी राष्ट्रपति से सच छुपा रहे : US

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद पर बड़ा बयान जारी किया है। अमेरिका ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में हो रहे युद्ध की सही स्थिति की जानकारी ही नहीं है। व्हाइट हाउस ने अपनी खुफिया एजेंसियों के हवाले से बताया कि उनके (रूस के) अधिकारी युद्ध के बारे में सही जानकारी देने से डरते हैं। वह अपने ही राष्ट्रपति से सच छिपा रहे हैं। 

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुप्त सूत्रों के हवाले से बताया कि इन दिनों राष्ट्रपति पुतिन और उनके रक्षा मंत्रालय के बीच अनबन जारी है।

अमेरिका ने कहा कि रूस के रक्षा मंत्री का अचानक गायब हो जाना बताता है कि अब वह राष्ट्रपति पुतिन का साथ देने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर बात करें तो यूक्रेन ने दावा किया था कि रूसी रक्षा मंत्री सरजेई शोइगू को हार्ट अटैक आ गया था। उनका पुतिन के साथ वाद-विवाद हो गया था। हालांकि क्रेमलिन ने इस बात से इनकार किया है।

व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर केट बेडिंगफील्ड ने बयान जारी कर कहा कि, मुझे लगता है कि पुतिन के सलाहकार उन्हें सच नहीं बता रहे हैं कि किस तरह से यूक्रेन में रूस की सेना का बुरा हाल हो रहा है और  प्रतिबंधों की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सलाहकार उनसे सच कहते हुए भी डरते हैं। 

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी अपने बयान में रूस पर तंज कसा उन्होंने कहा राष्ट्रपति ने तानाशाह के रूप में शासन किया। इसका नुकसान यह है कि उनके आसपास कोई भी सच बोलने वाला नहीं है। सब उनको खुश करने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *