चीन से सम्बन्धों पर बोले एस जयशंकर , सीमा पर तनाव के कारण हमारे रिश्ते सामान्य नही हो सकते

admin
By admin
2 Min Read

India:- भारत और चीन के मतभेद की खबरे अक्सर सामने आती रहती है। चीन हमेशा भारत के फैसलों में अपनी टांग अड़ाता रहता है। चीन हर उस देश का मित्र बनता है जो भारत के विरोध में खड़े होते हैं। चीन का उद्देश्य भारत को नीचा दिखाने का रहता है। वही अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को।लेकर टिप्पणी की है। 

उन्होंने कहा है कि भारत लगातार इस बात पर कायम है कि सीमावर्ती इलाकों में चीन ने शान्ति भंग करने की कोशिश की तो इससे द्विपक्षीय संबंधों पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा हमने कमांडर स्तर पर 15 वार्ता की है। दोनों पक्षों ने कुछ स्थानों से पीछे हटने के संदर्भ में कुछ हद तक ठोस प्रगति हासिल की है. 

 

लेकिन कुछ इलाके अभी भी ऐसे है जहाँ से वह पीछे नही हट रहे हैं। यह वास्तव में खतरनाक है। अगर उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में शान्ति भंग करने की कोशिश की तो यह दोनो देशो के रिश्ते को प्रभावित करेगा। इसका बुरा प्रभाब पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा, मैंने साल 2020 में व 2021 में भी कहा था और अब साल 2022 में भी कह रहा हूँ हमारे सम्बंध सामान्य नही है। वही सीमा पर जो हालात बने हुए हैं वह चिंता का विषय है अगर सीमा पर हालात सामान्य नही हुए तो हमारा रिश्ता भी सामान्य नही हो पायेगा।
हम सभी जानते हैं सीमा पर हालात खराब है। हमारे सैनिक पिछली 2 सर्दियों से वहां पर डटे हुए हैं। अगर स्थिति सामान्य नही हुई तो तनाव बढ़ सकता है। जो खतरे की दस्तक देगा। इसलिए इस मुद्दे पर बातचीत आवश्यक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *