[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » वेतन गायब NDMC कर्मचारियों के खाते से
राष्ट्रीय

वेतन गायब NDMC कर्मचारियों के खाते से

admin
Last updated: April 17, 2026 3:44 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) कर्मचारियों के ठगों ने वेतन आते ही रकम निकाल ली। इस बाबत दो कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार ने की है। इस सिलसिले में कर्मचारी यूनियन ने भी एक शिकायत महकमे को दी है, जिसमें करीब 200 कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटना घटने की बात कही गई है। हालांकि, जांच में जुटी पुलिस ने दो टूक कहा है कि सिर्फ दो कर्मचारियों से शिकायत मिली थी। मामला दर्ज करके पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने 200 कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी की कोई शिकायत मिलने की बात से इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक, “जिन दो पीड़ितों ने शिकायत दी है, उनका कहना था कि उन्होंने किसी भी माध्यम से अपने खाते से वेतन आहरित नहीं किया। इसके बाद भी उन्हें पता चला कि किसी ने एटीएम से उनके खाते से वेतन की रकम निकाल ली है। इसके बाद वे पुलिस में शिकायत करने पहुंचे।”

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया, “उनके खाते से रुपये दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और दक्षिण भारत के कुछ स्थानों से निकाले गए हैं। पहला मामला नौ फरवरी को अमीर यादव नामक कर्मचारी ने संज्ञान में लाया था। उन्होंने नई दिल्ली जिले के संसद मार्ग थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया।”

अमीर यादव के खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाता भारतीय स्टेट बैंक की संसद मार्ग शाखा में था। 15 हजार रुपये दो बार में निकाले गए। पहली बार में 10 हजार रुपये और दूसरी बार में ठगों ने पांच हजार रुपये निकाल लिए। अमीर यादव के खाते से पैसे निकाले जाने का मैसेज उनके मोबाइल फोन पर आया था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article तुर्की को भारत ने चेताया, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, नहीं करें दखल
Next Article गोवा में अधिकारियों ने धारा 144 को लेकर कहा, नहीं है कोई आतंकी खतरा, यह एक सामान्य प्रक्रिया

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?